भाषा वह साधन है जिसके द्वारा मनुष्य अपने विचारों का आदान- प्रदान करता है। भाषा शब्द भाष धातु से बना है, जिसका शाब्दिक अर्थ होता है :- विचार प्रकट करना। परिभाषा - भाषा वह माध्यम है जिसके द्वारा एक व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा दूसरे व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह तक अपने विचारों का आदान प्रदान करता है। हिंदी की मूल भाषा संस्कृत है। भाषा की विशेषताएं - 1. अर्जित सम्पति 2. सामाजिक प्रक्रिया 3. भाषा का अंतिम स्वरूप नहीं होता 4. भाषा परिवर्तनशील होती है 5. इसका निश्चित मानक रूप होता है ...